Posts

Showing posts with the label Article

मुझे वे शामें बहुत पसंद हैं

मुझे वे शामें बहुत पसंद हैं, जिनमें महफिल जमे । लोग थिरकें और सुबह से दोपहर तक की जा चुकी जिंदगी को हल्की सी खुसबु से महका दें । जिस शहर की शामें गुलज़ार हों, उस शहर को ही तरक्की वाला कहा जाता है। वह जिंदा शहर कहलाता है । और रात, जो हमें सुकून की नींद दें, जिसमें कल की फिक्र ऐसे न घुल मिल जाए कि पूरी रात आंख छत को ताकती गुज़रे । --दिपेश कुमार वर्मा

poetry

कभी समंदर किनारे नर्म, ठंडी रेत पर बैठे हुए डूबते हुए सूरज को निहारना ....... और फ़िर यूँ लगे कि मन भी उसी के साथ हो लिया हो। इस दुनिया की उथल-पुथल से दूर, बहुत दूर और पा लेना कुछ सुकून भ...